{"_id":"58ddd8454f1c1b370763e40f","slug":"how-whatsapp-become-usefull-for-protect-a-juvenile-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नाबालिग की जिंदगी बचाने में ऐसे कामयाब रहा व्हाटसएप...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नाबालिग की जिंदगी बचाने में ऐसे कामयाब रहा व्हाटसएप...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 31 Mar 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
बाल विवाह रुकवाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की तमाम बंदिशों और समझाइश के बाद भी राज्य में कई कुरीतियां अभी भी मौजूद हैं। इन्हीं में से एक बाल विवाह। नया मामला जोधपुर के ओसियां क्षेत्र का है जहां दो दिन में दो बाल विवाह का प्रयास हो चुका है। लेकिन प्रशासन की जागरुकता और व्हाटसएप की मदद से यह बाल विवाह रुकवाए गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार को व्हाटस एप पर मिली सूचना के आधार पर विधिक सेवा प्राधिकरण ने व्हाटस एप पर ही सबंधित बाल विवाह को रुकवाने के आदेश जारी कर दिए थे। जल्द ही सूचना व आदेश मिलने के कारण प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाल विवाह रुकवाया। वहीं गुरुवार को चाइल्ड हैल्पलाइन 1098 पर सूचना मिली कि ओसियां का बास क्षेत्र में एक भील परिवार बेटी का बाल विवाह कर रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद जानकारी हाइकोर्ट के न्यायधीश व विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास के ध्यानार्थ लाई गई। ओसियां के न्यायिक मजिस्ट्रेट को फोन पर निर्देश दिए गए व व्हाटसएप पर आदेश भेजे गए। इसके बाद तहसीलदार व पुलिस की मदद से बाल विवाह को रुकवाया गया। वह नाबालिग लड़की के मां—बाप को पाबंद किया गया।
विज्ञापन