फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Hospital administration are also responsible for death troll

Bharatpur: अस्पताल का जनरेटर नहीं चला और घायलों की सांसें उखड़ती चली गई

Thu, 11 May 2017 12:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 11 May 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
Hospital administration are also responsible for death troll
आरबीएम अस्पताल

भतरपुर के सेवर कस्बे में मैरिज होम में बीती रात्रि हुए हादसे ने 24 लोगों की जान चली गई। चश्मदीदों के अनुसार मौत का आंकड़ा बढ़ने का कारण आरबीएम अस्पताल की लापरवाही रहीं। जब हादसे में घायल मरीजों का अस्पताल में पहुंचना प्रारंभ हुआ तो अस्पताल की बत्ती गुल थी। यहां का जनरेटर काम नहीं कर रहा था। चिकित्सकों व कर्मचारियों की संख्या भी कम होने के कारण गंभीर रुप से घायल लोगों का समय पर ईलाज नहीं हो सकता।

विज्ञापन


हादसे का शिकार लोगों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल कर्मचारी टॉर्च की रोशनी में घायलों की नसें टटोलते नजर आए। जानकारी के अनुसार यदि अस्पताल में व्यवस्थाएं सही होती तो तीन—चार जान बचाई जा सकती थी।  अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि रात्रि करीब 11 बजे जब 30 से अधिक घायल यहां लाए गए तो कर्मचारियों के समझ ही नहीं आया कि उन्हें किस वार्ड में भर्ती किया जाए। प्रशासनिक अधिकारियों के आरबीएम अस्पताल में पहुंचने के बाद ही सही ढंग से ईलाज प्रारंभ हो सका।
विज्ञापन


वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बीती रात्रि को आंधी और मौसम खराब होने के कारण बत्ती गुल हुई थी लेकिन जल्द ही लाइट आ गई थी वहीं बृहस्पतिवार सुबह घायलों का हालचाल जानने पहुंचे चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने भी माना कि अस्पताल का जनरेटर बंद है और केवल एक इनर्वटर चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed