{"_id":"604095869836f30dcf502cae","slug":"honour-killing-a-man-killed-his-daughter-for-eloping-with-her-lover-after-he-married-her-off-in-dausa-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग : बेटी ने प्रेमी के साथ भागकर की शादी, मौत के घाट उतार पिता पहुंचा पुलिस के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग : बेटी ने प्रेमी के साथ भागकर की शादी, मौत के घाट उतार पिता पहुंचा पुलिस के पास
Thu, 04 Mar 2021 01:50 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
दौसा पुलिस
- फोटो : ANI
राजस्थान के दौसा जिले में ऑनर किलिंग का चौंकाने वाला मामले सामने आया है। दौसा जिले में एक लड़की ने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली। इससे नाराज उसके पिता ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद खुद थाने पहुंचकर बेटी की हत्या की जानकारी दी।
विज्ञापन
Rajasthan: A man killed his daughter for eloping with her lover after he married her off in Dausa. Police say, "She was married on Feb 16 but after returning home, she fled with her lover. Later, her father alleged her abduction, today he surrendered & said that he killed her." pic.twitter.com/ywBfh04dU4
— ANI (@ANI) March 4, 2021विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, दौसा शहर के रामकुंड इलाके की रहने वाली मृतिका एक दलित लड़के से प्रेम करती थी। परिजनों ने 16 फरवरी को उसकी शादी जबरन लालसोट क्षेत्र के एक गांव में करा दी थी। शादी के बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ गई और उसने राजस्थान हाईकोर्ट से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने दौसा और जयपुर की अशोक नगर थाना पुलिस को प्रेमी युगल को सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
एक मार्च को लड़की दौसा में अपने प्रेमी के घर आई थी। तभी लड़की के परिजन प्रेमी के घर पहुंचे और अपनी बेटी को अपने साथ ले गए। इसके बाद लड़की की हत्या कर उसके पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।