{"_id":"5926bb524f1c1b64035362d0","slug":"home-minister-kataria-comment-at-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटारिया का विवादित बयान, नकारात्मक खबरों से चलती है मीडिया की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटारिया का विवादित बयान, नकारात्मक खबरों से चलती है मीडिया की दुकान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 May 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
गुलाबचंद कटारिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर में राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने बृहस्पतिवार को विवादित बयान दिया है।उन्होंने कहा है कि मीडिया की दुकान नकारात्मक खबरों से ही चलती है। महिला वन रक्षकों का प्रशिक्षण पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहा कि मीडिया मुझ से इसलिए नाराज होता है, क्योंकि मैं उन्हें नकारात्मक खबरें नहीं देता हूं।
उन्होंने कहा कि मीडिया की दुकान नकारात्मक खबरों से ही चलती है। उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी कर लें, लेकिन मैं नकारात्मक बात नहीं बोलूंगा। कटारिया ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि हमारे लोगों की सोच नकारात्मक है। उन्होंने कहा कि हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए तथा समय का सदुपयोग कर अपना और देश का विकास करना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी भी मौजूद रहे।