फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   home minister gulabchand kataria briefed about anandpal encounter case

आनंदपाल एनकाउंटर:सोए हुए थे गृहमंत्री,एक फोन आया और फिर

Sun, 25 Jun 2017 12:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 25 Jun 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
home minister gulabchand kataria briefed about anandpal encounter case
गुलाबचंद कटारिया - फोटो : amar ujala
करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे कुख्यात गैंग्सटर आनंदपाल को जिस समय मौत की नींद सुलाई जा रही थी उस समय राजस्थान के गृह मंत्री खुद भी चैन की नींद सो रहे थे। गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने खुद ये बात मीडियाकर्मियों को बताते हुए कहा कि 'मैं तो रात को सोया हुआ था कि मुझे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का फोन आया और उन्होनें मुझे बधाई दी,जब मैंने पूछा की किस बात की बधाई दी जा रही है तो जवाब आया कि आनंदपाल मारा गया है,अब आप चैन से सो सकते हैं'।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने बताया कि आॅपरेशन पूरा होने के ठीक बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने उन्हें आॅपरेशन के बारे में जानकारी दी। गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि आनंदपाल प्रदेश की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और उसकी काफी समय से तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


इस पूरे आॅपरेशन को अंजाम देने में राजस्थान पुलिस को हरियाणा पुलिस का पूरा सहयोग मिला जिसके बाद आनंदपाल के चचेरे भाईयों देवेन्द्र और गटू को पुलिस ने हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस ने आनंदपाल के भाईयों से उसकी लोकेशन के बारे में पूछा जिसके बाद उसकी लोकेशन को ट्रेस करना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री कटारिया ने साफ किया कि राजस्थान पुलिस इस कुख्यात गैंग्स्टर को कतई नहीं मारना चाहती थी और पुलिस के जवानों ने उससे सरैंडर करने को भी कहा था लेकिन पुलिस के मकान में दबिश देते ही आनंदपाल ने पुलिस पर गोलियां बरसाना शुरु कर दिया और बदले में उसके सीने में 6 गोलियां लग गई।


गृहमंत्री कटारिया ने इस पूरे  आॅपरेशन को अंजाम देने वाले पुलिस के जवानों को मुबारकबाद दी है वहीं आॅपरेशन में घायल हुए जवानों को अच्छे से अच्छा इलाज देने की बात की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed