{"_id":"59a029924f1c1b6e708b4972","slug":"home-minister-comment-at-alert-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य के दो जिलों में राम रहीम मामले का असर, बोले गृहमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य के दो जिलों में राम रहीम मामले का असर, बोले गृहमंत्री
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 25 Aug 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
गुलाबचंद कटारिया
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद भड़की हिंसा का असर राज्य के दो जिलों में है।
ये कहना है राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का। उन्होंने कहा कि यौन शोषण के मामले पर आए फैसले से हरियाणा पूरी तरह प्रभावित है, लेकिन राजस्थान के दो जिलों में इसका असर पड़ सकता है। ऐसे में राजस्थान पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश जारी कर रखे हैं ताकि किसी तरह का कोई माहौल खराब नहीं हो। गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत में दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा व पंजाब से जुड़े राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में भी तनाव फैला हुआ है। इस फैसले का सबसे अधिक असर राजस्थान के दो जिलों गंगानगर और हनुमानगढ़ में पड़ा है। दोनों जिलों में राजस्थान पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।