{"_id":"5954d8f74f1c1b87118b4d76","slug":"hiv-positive-demands-for-euthanasia","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईवी पॉजीटिव ने की ऐसी मांग, जानकर रह जाएंगे दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआईवी पॉजीटिव ने की ऐसी मांग, जानकर रह जाएंगे दंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 29 Jun 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के जोधपुर में एचआईवी पॉजीटिव व्यक्ति को अपनी सर्जरी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। डॉक्टर के रवैये से यह व्यक्ति इतना परेशान हो गया कि उसने मानवाधिकार आयोग से इच्छामृत्यु के लिए गुहार लगाई है।
दरअसल, एचआईवी पॉजीटिव व्यक्ति जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में 17 जून से भर्ती है। चिकित्सक ने उसकी एमआरआई करवाई, जिसके बाद कूल्हे की हड्डी के पास नई बॉल लगाने की जरूरत जताई। इसके बाद उसकी जांच करवाई गई, जिसमें एचआईवी होने की बात सामने आई। इसके बाद से चिकित्सक उसके ऑपरेशन को टाल रहे हैं। उसे करीब डेढ़ महीने की बात कहकर टाला जा रहा है।
ऐसे में परेशान होकर पीड़ित ने राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के सामने इच्छामृत्यु की मांग की। उसका कहना है कि आर्थोपेडिक संबंधी सर्जरी नहीं की जा रही है। ऐसे में उसे मरने की अनुमति दी जाए। दूसरी तरफ उसकी गुहार पर आयोग के चेयरमैन प्रकाश टाटिया ने उसे भरोसा दिलाया कि आयोग मामले को देखेगा और जल्द से जल्द उसकी सर्जरी की व्यवस्था कराई जाएगी।