फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   hindu saint makes controversial remark while giving pravachan

हर हिन्दू के घर हो लाइसेंसी हथियार, गली-गली मंदिर देवताओं का अपमान, संत का विवादित प्रवचन

Wed, 21 Jun 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 21 Jun 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
hindu saint makes controversial remark while giving pravachan
हिंदू संत जगदीश गोपाल - फोटो : amar ujala
अजमेर के ब्यावर में शाहपुरा मोहल्ला में आयोजित हुए एक सत्संग समारोह में एक संत ने काफी विवादित प्रवचन दिया। राष्ट्रीय क्रांतिकारी संत जगदीश गोपाल ने हर हिंदू को अपने घर में लाइसेंसी हथियार रखने को कहा। साथ ही कहा कि गली-गली मंदर होने से देवताओं का अपमान होता है।
विज्ञापन


हालांकि संत ने हिंदुओं द्वारा हथियार रखने का तर्क केवल गाय की रक्षा करने के लिए दिया। क्रांतिकारी संत ने कहा कि हिंदू आतंकवादी नहीं, आनंदवादी है। मगर जो समय आ रहा है उसे देखते हुए हर हिंदू को लाइसेंस लेकर घर में हथियार रखना चाहिए।
विज्ञापन


गौमाता को बचाने के लिए हथियार उठाना गलत नहीं है। गाय को बचाने के लिए किसी को मारना पड़े या खुद मरना पड़े तो चिंता मत करना। गौ हत्यारे को मारने वाले के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराज ने कहा कि गली-गली में मंदिर बनाकर देवताओं का अपमान किया जा रहा है। हर समाज अपना अलग मंदिर बना रहा है। शर्मनाक है कि हिंदू समाज मंदिरों में बंट गया है। इस तरह अखंडता खत्म करने की बजाय संगठित होकर राम मंदिर बनवाओ।

गाय नहीं देती वोट इसलिए की जाती है उसकी उपेक्षा

hindu saint makes controversial remark while giving pravachan
संत जगदीश गोपाल के प्रवचन सुनने पहुंचे उनके भक्त - फोटो : amar ujala
संत जगदीश गोपाल ने कहा कि देश के नेताओं पर निशाना साधते हुए संत ने कहा कि गौमाता के हत्यारे नेता बनकर गली-गली में घूम रहे हैं। राजनेता ही हैं जो सत्ता में बैठकर गौ हत्या के लिए कत्लखानों के लाइसेंस जारी करते हैं।

संत ने कहा कि नेताओं के कारण अहिंसा की धरती पर 4 हजार कत्लखाने खुल गए हैं। प्रतिदिन 80 हजार गायों को सूर्योदय से पहले मार दिया जाता है। 100 करोड़ हिंदुओं की मां संकट में है। गौमाता के नाम पर सिर्फ राजनीति हो रही है। संत ने कहा कि चुनाव में उसी नेता को वोट दें जो जीतने के बाद गौरक्षा का प्रण ले और गौमाता को दुश्मनों से बचा सके।

हर हिंदू के चार बच्चे हों

संत ने हिंदुओं की घटती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि हर हिंदू के चार संतान होनी चाहिए। उन्होनें तर्क देकर समझाया कि सनातन संस्कृति में चार वेद, चार आश्रम, चार दिशा है तो बच्चे भी चार ही होने चाहिए। राजा दशरथ के भी चार पुत्र थे। वर्तमान में माता-पिता एक बच्चे से भी घबरा रहे हैं। अगर ऐसे ही संख्या घटती रही तो हिंदुओं का बीज भी नहीं मिलेगा।

सावन में ना पीएं दूध

संत ने कहा कि बल व बुद्धि विकास के लिए प्रतिदिन शुद्ध देसी गाय के दूध का सेवन करें। सावन मास में कभी दूध न पीएं। सावन के दूध में जहर होता है। इसीलिए सावन का दूध भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। एकमात्र शिव में ही जहर पीने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed