फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   hight court issue notice to rajasthan government about doctor strike

हाईकोर्ट ने मांगे हड़ताली डॉक्टरों के नाम, कहा- नोटिस जारी कर इन्हें काम पर बुलाओ

Fri, 10 Nov 2017 12:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 10 Nov 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
hight court issue notice to rajasthan government about doctor strike
परेशान हो रहे है मरीज

राजस्थान सरकार और हड़ताली डॉक्टरों की वार्ता विफल होने से हालात और विकट होते जा रहे हैं। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण इलाज के अभाव में मरीजों की लगातार मौतें हो रही हैं। इस मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई में कोर्ट ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन



कोर्ट ने सरकार से हड़ताली डॉक्टरों की सूची मांगी है और कहा है कि हड़ताली डॉक्टरों को काम पर बुलाने के लिए नोटिस जारी किए जाएं। जस्टिस के. एस. झवेरी की खंडपीठ ने कहा कि सरकार अपने डॉक्टरों को क्या सुविधा देती है इसकी पूरी जानकारी कोर्ट को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


मामले में अगली सुनवाई 15 नवंबर को होगी। गौरतलब है राजस्थान सेवारत चिकित्सा संघ के बैनर तले दस हजार से ज्यादा सरकारी डॉक्टर विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दम तोड़ चुके हैं 15 से अधिक मरीज

hight court issue notice to rajasthan government about doctor strike
demo pic
डॉक्टरों की हड़ताल बीते सोमवार से जारी है। इसके चलते राजस्थान के अलग-अलग जिलों में 15 से ज्यादा लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ चुके हैं। इनमें सात मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

बीते चार दिनों से जारी हड़ताल को लेकर अब सरकार भी सवालों के घेरे में हैं। क्योंकि सरकार की ओर से रेस्मा लगाए जाने के बाद भी अभी तक किसी हड़ताली ​डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि बीती रात से पुलिस की स्पेशल टीम ​हड़ताली डॉक्टर नेताओं के घर दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed