{"_id":"59101b104f1c1bdc5585166f","slug":"highcourt-says-empowered-commitee-meeting-held-in-one-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने कहा, एक सप्ताह में बुलाओ एम्पावर्ड कमेटी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने कहा, एक सप्ताह में बुलाओ एम्पावर्ड कमेटी की बैठक
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 08 May 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान हाईकोर्ट में शहर को वर्ल्ड क्लास बनाने के मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लेते हुए एक सप्ताह में एमपावर्ड कमेटी की बैठक बुलाने के आदेश दिए।
हाईकोर्ट न्यायधीश न्यायाधीश केएस झवेरी की खंडपीठ ने यह आदेश प्रकरण में लिए गए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान पर सुनवाई करते हुए दिए। कोर्ट ने शहर को वर्ल्ड क्लास बनाने को लेकर गठित एमपावर्ड कमेटी में तीन गैर सरकारी सदस्यों को भी बैठक में शामिल करने को कहा। इस पर राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि पिछले एक मई को कमेटी की बैठक हुई थी। इस पर कोर्ट ने एक सप्ताह में कमेटी की बैठक बुलाने के आदेश दिए। अब मामले में अगली सुनवाई 15 मई को होगी।
गौरतलब है कि अदालत ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एमपावर्ड कमेटी का गठन किया था। जिसमें पीके माथुर और मृदुला भसीन सहित एक अन्य को गैर-सरकारी सदस्य के तौर पर नियुक्त किया था, लेकिन कमेटी इन सदस्यों को बैठक में बुला ही नहीं रही है।