फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   highcourt ordered to seize passport of navratan kothari in jalmahal lease case

जलमहल लीज मामला: आरोपी ज्वैलर का पासपोर्ट जब्त करने की गुहार

Wed, 05 Jul 2017 04:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 05 Jul 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
highcourt ordered to seize passport of navratan kothari in jalmahal lease case
डेमो इमेज
जयपुर के जलमहल से सटी 100 एकड़ भूमि की लीज धोखाधड़ी के मामले में परिवादी भगवत गौड़ ने निचली अदालत में अलग-अलग प्रार्थना पत्र पेश कर आरोपी ज्वैलर नवरतन कोठारी का पासपोर्ट जब्त करने का अनुरोध किया है। दूसरे प्रार्थना पत्र में आरटीडीसी के पूर्व एमडी राकेश सैनी को रेड कॉर्नर वारंट जारी करने को कहा है।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि जलमहल लीज धोखाधड़ी मामले में आरोपी नवरतन कोठारी को 24 जनवरी 13 को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद से वो जमानत पर है। आरोप संगीन होने के बावजूद वे लगातार कोर्ट की अनुमति के बिना विदेश यात्राएं कर रहे है।  ऐसे में उन्हें निर्देशित किया जाए कि कोर्ट की अनुमति के बिना विदेश यात्राएं नहीं करें। साथ ही उनका पासपोर्ट जमा किया जाए।
विज्ञापन


आरोपी राकेश सैनी भी इस मामले में आरोपी है। उनके गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं, लेकिन आज तक तामील नहीं हुए हैं। उनके दिए हुए पते पर नोटिस बिना तामील के लौट के आ रहे हैं।आरोपी प्रभावशाली व ऊंची पहुंच वाला है। ऐसे में उसके पासपोर्ट की जानकारी लेकर रेडकॉर्नर नोटिस जारी किया जाए। अदालत प्रार्थना पत्रों पर 14 अगस्त को सुनवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed