फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   hide and seek contiune between forest official and leopard

अधिकारियों और लैपर्ड के बीच जारी है लुकाछिपी, स्मृति वन फिर बंद...

Sat, 18 Mar 2017 09:52 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 18 Mar 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
hide and seek contiune between forest official and leopard
लोगों ने जाहिर किया गुस्सा। - फोटो : amar ujala
जेएलएन मार्ग स्थित स्मृति वन को शनिवार को पुन: बंद कर दिया गया। इस कारण वहां प्रतिदिन घूमने आने वाले लोगों ने सुबह—सुबह नारेबाजी करते हुए वन विभाग के प्रति गुस्सा जाहिर किया। उनका आरोप था कि विभागीय अधिकारी जान—बूझकर स्मृति वन को बार—बार बंद कर रहें है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को स्मृति वन में लैपर्ड के पगमार्क मिले हैं। जिसके बाद वन में शनिवार को सर्च अभियान चलाया जाएगा। हालांंकि सर्च अभियान शुक्रवार को भी चलाया गया था लेकिन लैपर्ड कही नजर नहीं आया।
विज्ञापन


विभाग ने गठित की टीम
वन विभाग शनिवार को लैपर्ड की खोज के लिए स्मृति वन में सघन अभियान चलाएगा। इसके लिए चार टीम गठित की गई है। इसके अतिरिक्त प्रयास किया जाएगा कि वन के आसपास के क्षेत्र में भी सर्च अभियान संचालित किया जा सके। वन विभाग के आला अधिकारी घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


कुछ यूं चला है घटनाक्रम
स्मृति वन में पिछले करीब 15 दिन से लैपर्ड की आवाजाही देखी जा रही है। इसी कारण कई दिनों के लिए स्मृति वन को बंद भी रखा गया। वन विभाग के अनुसार कुछ दिन पूर्व एक लैपर्ड परिवार की यहां मौजूदगी के चलते वन को आम लोगों के लि बंद कर दिया गया था। उसके बाद जब लैपर्ड फैमिली कई दिनों तो नजर नहीं आई तो वन को खोल दिया गया। लेकिन शुक्रवार को फिर से लैपर्ड के पगमार्क मिलने से मामला फिर गर्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed