फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Here the children did the police trouble

यहां बच्चों ने पुलिस के नाक में कर रखा है दम

Sun, 19 Mar 2017 06:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
Here the children did the police trouble
demo pic - फोटो : amar ujala
अजमेर में स्कूली बच्चों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। यहां बच्चे खुद की किडपेगिंग की कहानी गढ़ रहे हैं। जिसके चलते पुलिस अपनी मुस्तैदी दिखाती है और हाथ कुछ नहीं लगता।
विज्ञापन



नोर्थ सीओ राजेश मीणा ने बताया कि अजमेर शहर में इन दिनों विभिन्न थाना क्षेत्रों में रोजाना बच्चों के अपहरण की सूचनाएं मिलती है। इनमें बताया जाता है कि एक लाल रंग की वैन और उसमें दो जने दो महिलाओं के साथ उनके बच्चे को किडनैप कर ले गए हैं। इस पर पुलिस छापामारी की कार्रवाई के साथ मुस्तैद हो जाती है। इसके कुछ देर बाद ही किडनैपिंग बच्चा खुद आकर सारी कहानी बता देता है।
विज्ञापन


मीणा का कहना है कि अब उस कहानी को सच समझे या मनगढ़ंत, यह बड़ी मुश्किल का काम है। क्योंकि सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर ऐसा कुछ भी पुलिस के हाथ नहीं लगता है जिससे किडनेपिंग की कहानी पुख्ता दिख सके। हालांकि, फिर भी पुलिस को इन मामलों में सतर्कता बरतना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थानाधिकारी बीएल मीणा ने बताया कि 16 फरवरी को नया बाजार स्थित द्रोपदी देवी सांवरमल स्कूल की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले विजय कुमार के बेटे ने अपनी किडनेपिंग की कहानी बयां की। इससे पुलिस सहित शहर में भी हडकम्प मच गया। गहनता से जांच की तो ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया। सख्ती से पूछा तो बच्चे ने बताया कि टीवी सीरियल देखकर पढ़ाई से बचने के लिए ही उसने यह कहानी रची। इसी तरह अलवर गेट थाना इलाके में भी एक बच्चे ने वैन में आए नकाबपोश युवक और युवतियों द्वारा किडनेपिंग की शिकायत दी। फिलहाल इस मामले में भी पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed