फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   helpline for those who want to quit smoking

तम्बाकू मुक्ति के लिए चाहते है परामर्श तो डायल करे 104 या 108

Wed, 31 May 2017 07:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 31 May 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
 helpline for those who want to quit smoking
helplines for no tobacco - फोटो : Amar Ujala
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 104 या 108 पर डायल कर कोई भी व्यक्ति तम्बाकू मुक्ति के संबंध में परामर्श ले सकता है।
विज्ञापन


यह जानकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने बुधवार को राजकीय डेन्टल महाविद्यालय में इण्डियन डेन्टल एसोसियेशन के तत्वावधान में तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित समारोह में दी। इस अवसर पर फीता काटकर तम्बाकू निषेध प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया एवं विजेताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किए। 

सराफ ने कहा कि तम्बाकू एक वैश्विक समस्या है और प्रतिवर्ष करीब विश्व में 50 लाख, भारत में 10 लाख एवं राजस्थान में करीब 50 हजार लोगों की मृत्यु तम्बाकू के कारण होती है। राजस्थान में प्रतिदिन लगभग 136 लोगों की मौत का कारण तम्बाकू है। उन्होंने कहा कि बीड़ी, सिगरेट, जर्दा, खैनी, चिलम, हुक्का आदि कोई भी स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित नहीं है। इनसे कैंसर, अस्थमा, हृदय, रोग, टीबी आदि भयावह रोग व नपुसंकता की संभावना है। 
विज्ञापन


चिकित्सा मंत्री ने बताया कि आईसीएमआर की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि पुरूषों में 50 प्रतिशत और महिलाओं में 25 प्रतिशत कैंसर की वजह तम्बाकू है। इनमें से 90 प्रतिशत मुंह के कैंसर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर का विमोचन

चिकित्सा मंत्री ने इस अवसर पर ऑन्कोलोजी डिपार्टमेन्ट के एसोसियेट प्रोफेसर डॉ. सुरेश सिंह मीणा द्वारा तैयार पोस्टर का विमोचन किया। इस पोस्टर में तम्बाकू से होने वाले कैंसर के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed