{"_id":"58ef72484f1c1b874acf8a21","slug":"helpless-complainant-asked-adm-ajmer-put-us-behind-the-bars","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाचार फरियादियों ने एडीएम से कहा 'दम है तो भिजवाओ जेल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाचार फरियादियों ने एडीएम से कहा 'दम है तो भिजवाओ जेल'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Apr 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों को कक्ष से बाहर निकालने का आदेश देते एडीएम सिटी अरविंद सेंगवा
- फोटो : amar ujala
जिला कलेक्टर गौरव गोयल की ओर से की जाने वाली जनसुनवाई पर गुरूवार को कई फरियादियों ने सवालिया निशान खड़े करते हुए हंगामा कर दिया। फरियादियों ने जिला प्रशासन पर जनसुनवाई के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने के आरोप लगा दिए जिसके बाद हंगामा कर रहे लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने जनसुनवाई कक्ष से बाहर निकाला।
दरअसल जिला कलेक्टर गौरव गोयल नियमित रूप से जनसुनवाई करते हैं। गुरूवार को भी अटल सेवा केन्द्र में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारी फरियादियों की पीड़ा सुन रहे थे। इसी दौरान कुछ फरियादियों ने जनसुनवाई में पिछले काफी समय से उनकी शिकायत रखने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं होने की बात कहते हुए जमकर हंगामा किया।
हंगामा कर रहे एक फरियादी ने तो एडीएम सिटी अरविंद सेंगवा को यहां तक कह दिया कि दम है तो हमें जेल भिजवा दीजिए। सेंगवा ने सुरक्षाकर्मियों के जरिए हंगामा कर रहे फरियादियों को बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
वहीं जनसुनवाई में आई राजकीय महिला इंजीनियरिंग काॅलेज की छात्रा पूजा चौधरी ने कहा कि एक साल से वह हर जनसुनवाई में छात्रवृति दिलवाने की गुहार लगा रही है लेकिन आज तक उसे छात्रवृति नहीं मिली।
इससे उसकी आगे की पढ़ाई भी बाधित होती नजर आ रही है। बहरहाल जिला कलेक्टर भले ही जनसुनवाई के जरिए जिलेवासियों को राहत देने की बात कहते हों लेकिन वास्तविक स्थिति इससे बिलकुल परे ही है।