फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   heavy rainfall in many district of rajasthan

राजस्थान: चार जिलों में बाढ़ के हालात, 6 मौतें, रेस्क्यू अॉपरेशन जारी

Mon, 24 Jul 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 24 Jul 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in many district of rajasthan
उदयपुर में बारिश

राजस्थान के कई जिलों में बीते 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। राजस्थान में बारिश के कारण अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं एक शख्स की तलाश जारी है। जालौर के भीनमाल के थोबाउ गांव में एक अध्यापक पानी में बह गया जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन



बेकाबू हो रही बारिश ने आम आादमी से लेकर प्रशासन तक को लाचार कर दिया है। प्रभावित जिलों में लोग जगह-जगह लोग पानी में फंसे हुए है तो सैंकड़ों गांवों में जलभराव होने के कारण सम्पर्क टूट गया है। अधिक बारिश के कारण जो जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए है उनमें जालौर, सिरोही, पाली, उदयपुर प्रमुख हैं। सिरोही के माउंट आबू में अभी तक 30 इंच बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन


इधर,पाली के रायपुर मारवाड़ इलाके में भी युवक बह गया जिसकी मौत हो गई। वहीं उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में पानी के तेज बहाव के चलते दूध के ड्रम लेकर जा रही है एक पिकअप गाड़ी बह गई जिसमें सवार मां बेटी की मौत हो गई। उदयपुर के ही गोगूंदा इलाके में बारिश के कारण एक कच्चा घर ढह गया जिसकी दीवार के नीचे आए शख्स की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सिरोही में ही स्कूल से लौट रही दो छात्राएं बरसाती नारे में बह गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

आसमान से बरस रही आफत

heavy rainfall in many district of rajasthan
फाइल फोटो।
वहीं जालौर में भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। जगह-जगह लोगों के फंसे होने की सूचनाएं जिला मुख्यालय तक पहुंच रहीं है जिसे देखते हुए हैल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त जैतपुर बांध का गेट खोले जाने से आसपास के गांवों में पांच-सात फीट पानी भर गया है।

बीती रात्रि को जालोर जिले के कई गावों में लोगों ने पेड़ों पर बैठकर रात गुजारी है। वहीं पाली जिले के एक गांव में फंसे लोगों को निकालने के लिए जोधपुर से सेना के विशेष हैलीकॉप्टर को भेजा गया है।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इस गांव में जलभराव के कारण सात लोग पूरी रा​त से फंसे हुए है जिन्हें रेस्क्यू किया जाना है। वहीं जानकारी के अनुसार चांदणा गांव में रात्रि भर लोग एक पहाड़ी पर बैठे रहे क्योंकि पूरे गांव में कई फीट तक पानी भर गया है।

सभी प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भेजी जा रहीं है। इसके अतिरिक्त प्रभारी मंत्रीयों को भी स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed