फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   heavy protest shown by farmer after jda acquitted some part of land in nindar jaipur

जहां किसानों ने ली थी जमीन समाधि वहां जेडीए ने लिया कब्जा, किसानों को किया अरेस्ट

Sat, 11 Nov 2017 08:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 11 Nov 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
heavy protest shown by farmer after jda acquitted some part of land in nindar jaipur
nindar, jaipur, rajasthan
अपनी जमीन को अवाप्ति से बचाने के लिए करीब एक महीने तक जमीन समाधि लेकर सत्याग्रह करने वाले किसान आज जेडीए दस्ते के सामने हो गए। 
विज्ञापन


बाद में जेडीए ने भारी विरोध के बीच यहां प्रस्तावित आवासीय योजना की 30 बीघा जमीन का कब्जा लिया। जयपुर के नजदीक नींदड गांव में प्रस्तावित जेडीए की नींदड आवासीय योजना के लिए जमीन का भौतिक कब्जा लेने की कार्रवाई जेडीए ने आज से शुरू कर दी। आज जेडीए के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ नींदड गांव पहुंचे और अवाप्त भूमि का कब्जा लेने की कार्रवाई शुरू की। 

इसका गांव वालों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान दस्ते पर ग्रामीणों ने पथराव भी किया। पुलिस ने भी लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। बाद में पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत 11 प्रदर्शनकारियों को राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने लगाए ये आरोप

heavy protest shown by farmer after jda acquitted some part of land in nindar jaipur
nindar, jaipur, rajasthan - फोटो : Amar Ujala
दूसरी तरफ ग्रामीणों ने जेडीए की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीए दस्ते ने नींदड़ के लाला बाबा की ढाणी,साधु बाबा की ढाणी और अन्य जगहों पर कार्रवाई की। 

किसानों ने जेडीए और पुलिक​र्मियों पर महिलाओं और बच्चों से बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कहा कि जेडीए ने बिना सूचना दिए कार्रवाई की। इसका विरोध किया तो लाठीचार्ज कर दिया। 
इधर,जेडीए ने अपनी सफाई में कहा कि सरकार और किसानों के बीच हुए समझौते के अनुरूप जिस जमीन पर उन्होनें कब्जा किया है वो एक मंदिर की जमीन है जिसकी मुआवजा राशि जेडीए कोर्ट को जमा करवा चुका है। नींदड़ बचाओ संघर्ष समिति ने जेडीए की इस कार्रवाई को सरकार द्वारा वादाखिलाफी बताया है। 

गौरतलब है कि यहां जमीन बचाने के लिए किसानों ने जमीन समाधि सत्याग्रह किया था। इस दौरान दिवाली, भैया दूज आदि त्योहार भी प्रदर्शन स्थल पर ही मनाई गई थी। इस आंदोलन को समाप्त करने के लिए बाद में सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच समझौता हुआ था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed