{"_id":"623f6934cc7d511d140cd892","slug":"heatwave-condition-revived-in-many-parts-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: लू से कई जिलों के लोग हुए बेहाल, तापमान पहुंचा 40 के पार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: लू से कई जिलों के लोग हुए बेहाल, तापमान पहुंचा 40 के पार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Sun, 27 Mar 2022 01:00 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:00 AM IST
सार
विभाग ने रविवार को राज्य के बाड़मेर, जैसलमेर और जालोर जिलों में कुछ स्थानों पर गर्म हवाओं के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया।
विज्ञापन
लू से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में शनिवार को कई हिस्सों में लू ने फिर से दस्तक दे दी। थोड़ी राहत के बाद गर्म हवा से कई जिले प्रभावित रहे। वहीं बांसवाड़ा जिले में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई जगहों पर लू की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर में 41.8 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 41.3 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
साथ ही फलोदी में 40.8 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 40.3 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने रविवार को राज्य के बाड़मेर, जैसलमेर और जालोर जिलों में कुछ स्थानों पर गर्म हवाओं के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया।
विज्ञापन