{"_id":"592d34c94f1c1bea53bdbad1","slug":"hearing-postpone-again-in-case-of-black-buck-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरण शिकार मामला: फिर टली सुनवाई अब नई तारीख एक जून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरण शिकार मामला: फिर टली सुनवाई अब नई तारीख एक जून
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 30 May 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान
बॉलीवुड स्टार सलमान खान के खिलाफ 18 साल से विचाराधीन बहुचर्चित कांकाणी हरिण शिकार मामले के तहत लगाई गई अभियोजन पक्ष की अर्जी पर मंगलवार को भी बहस नहीं हो पाई। अब इस पर बहस एक जून को होने की संभावना है।
कांकाणी शिकार मामले में अंतिम बहस होनी थी, लेकिन उससे पहले अभियोजन पक्ष ने अर्जी लगाकर शिकार हुए हिरण का पोस्टमार्टम करने वाेले डॉ. नेपालिया के खिलाफ दर्ज प्रकरण के दस्तावेज तलब करने की गुहार की है। वन विभाग का आरोप था कि डॉ. नेपालिया ने गलत रिपोर्ट तैयार की है। डॉ. नेपालिया की रिपोर्ट के तहत हिरण की नेचुरल डेथ हुई थी। इस मामले में 29 अप्रेल को हुई सुनवाई में सीजेएम ग्रामीण कोर्ट के नए पीठासीन अधिकारी देवकुमार की अदालत में सलमान के अधिवक्ताओं की ओर से बहस के लिए समय मांगा गया, जिस पर कोर्ट ने बहस के लिए 16 मई फिर 30 मई की तारीख दी थी।