{"_id":"599043994f1c1b51508b4697","slug":"has-been-mourning-husband-since-28-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 दिन से पति की बॉडी का इंतजार, घर में नहीं जला चूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 दिन से पति की बॉडी का इंतजार, घर में नहीं जला चूल्हा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 13 Aug 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
वीजा की कॉपी
पिछले 28 दिन से एक पत्नी अपने पति के शव को भारत लाने की गुहार कर रही है, लेकिन उसका दर्द समझने वाला कोई नहीं है।
मामला भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा कस्बे का है। यहां पिछले 28 दिन गुणसागर जीनगर अपने पति बिरदीचंद के शव को भारत लाने के लिए गुहार लगा रही है। इसके बावजूद अब तक उसकी किसी ने नहीं सुनी। ऐसे में उसके घर में शोक पसरा हुआ है और घर में चूल्हा भी नहीं जला है। इसके चलते आसपास के लोग ही उनके घर में खाना ला रहे हैं। हालांकि, इस गमगीन माहौल में कोई भी परिवार वाला ठीक से खाना नहीं खा रहा।
परिजनों का कहना है कि अपने परिवार को अच्छा जीवन देने के लिए इसी साल फरवरी में बिरदीचंद सऊदी अरब कमाने के लिए गया था। वहां पिछले महीने की 15 जुलाई को उसकी मौत हो गई। जिसके बारे में परिजनों को 23 जुलाई का पता चला। इसके बाद से ही परिजन सरकारी स्तर पर कई जगह शव को भारत लाने के लिए गुहार लगा चुके हैं। विदेश मंत्रालय से लेकर स्थानीय सांसद को भी मामले से अवगत करा चुके हैं।