{"_id":"59bcc8464f1c1bac688b4d59","slug":"hardcore-criminal-threatened-a-head-constable-in-high-security-jail-of-ajmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हार्डकोर अपराधी ने जेलर के सामने दी हैडकांस्टेबल को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्डकोर अपराधी ने जेलर के सामने दी हैडकांस्टेबल को जान से मारने की धमकी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो चले हैं कि वे जेल में ही पुलिस को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
मामले के तहत अजमेर में स्थित राज्य की एकमात्र हाई सिक्योरिटी जेल में बंद हार्डकोर अपराधी ने जेलर के सामने जेल की सुरक्षा में तैनात आरएसी के हेडकांस्टेबल को जान से मारने की धमकी दे डाली है। घटना के बाद कांस्टेबल ने जेलर पर अपराधियों के साथ मिलीभगत करने का आरोप जड़ा है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि आरएसी के हेडकांस्टेबल मदनलाल ने रिपोर्ट दी कि जेल अधीक्षक ओमप्रकाश की शह पर कैदियों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं। उसने जब सामान की तलाशी ली और सामान अंदर नहीं जाने दिया तो यह बात अधीक्षक ओमप्रकाश को नागवार गुजरी।
हेडकांस्टेबल मदनलाल की रिपोर्ट पर जेल अधीक्षक ओमप्रकाश, जेलर, हार्डकोर अपराधी लॉरेंस विश्नोई और सुनील पांड्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Trending Videos
सवाल: रात में ऑफिस तक कैसे पहुंचे कैदी
डेमो इमेज
हैडकांस्टेबल का कहना है कि जेलर ने उसे रात में 9 बजे उसे अपने कमरे में बुलाया और उसे धमकाया। उस दौरान जेलर, हार्डकोर लॉरेंस विश्नोई और सुनील पांड्या भी मौजूद थे। लॉरेंस और सुनील ने उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली।
इस मामले में जेल प्रबंधन पर सवाल तो कई उठे हैं लेकिन यह सवाल खासा मायने रखता है कि जब शाम को सभी को बैरक में डाल दिया जाता है तो दोनों कैदी ऑफिस तक कैसे पहुंचे। इससे साफ जाहिर होता है कि जेल प्रबंधन कैदियों की पूरी खातिरदारी कर रहा है और इसके बदले में मोटी रकम भी ली जा रही है। कुछ दिन पूर्व ही कैदी इमरान ने सुविधा शुल्क नहीं देने पर प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज करवाया था और खुदकुशी का भी प्रयास किया था।