{"_id":"597af57d4f1c1bc84d8b496b","slug":"half-a-dozen-camels-in-water-stranded","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी के बीच चार दिन से फंसे हैं रेगिस्ताान के जहाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी के बीच चार दिन से फंसे हैं रेगिस्ताान के जहाज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
पानी में फंसे हुए ऊंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेतीले धोरों में हवा के साथ बात करने वाले रेगिस्तान के जहाज पानी में फंसे हुए हैं। उनके मालिक परेशान हैं और बचाने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक आधा दर्जन से ज्यादा ऊंट पिछले चार दिन से बाड़मेर जिले के समदड़ी में लूणी नदी में फंसे हुए हैं। अभी तक इन्हे बचाने का कोई प्रयास नहीं होने के बाद आज देवासी समाज के लोगों ने मंत्री अमराराम से मुलाकात की और इन्हे बचाने की मांग की।
इसके बाद मंत्री ने प्रशासन को इन ऊंटों को बचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम इलाके में तेज बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने हुए हैं और नदी-नाले उफान पर हैं। इन इलाकों में अधिकांश बांध लबालब हो चुके हैं। वर्षा से सैकड़ों पशु भी मारे जा चुके हैं।