फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   hair chopping in bhilwara again

बेटा बोला - मां की कट गई चोटी, फिर मच गया कोहराम

Mon, 21 Aug 2017 04:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 21 Aug 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
hair chopping in bhilwara again
महिला जिसकी चोटी कटी
सिर में दर्द होने के कारण वह घर पर ही आराम कर रही थी। इसी दौरान बेटा अंदर कमरे में गया तो हैरान रह गया। मां की चोटी कटी हुई थी।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर की पास स्थित पारोली गांव की है। यहां बीती शाम 35 वर्षीय प्रीति को हल्का सिर दर्द हुआ। जिसके बाद वह सिर दर्द की दवा लेकर कमरे में आराम कर रही थी। इसी दौरान उसका बेटा कमरे में गया तो मां की चोटी कटी हुई थी। उसने तुरंत कमरे के बाहर बैठे दादा-दादी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद तो घर में कोहराम मच गया।

घरवाले आनन-फानन में प्रीति को बेहोशी की हालत में बीड़ के बालाजी मंदिर लेकर गए, जहां आसपास के लोगों के साथ परिजनों ने प्रभु की पूजा-अर्चना की। यहां महिला ने बताया कि उसकी चोटी कटने के बाद उसने घर से बाहर एक बिल्ली को जाते देखा था और कुछ नहीं। अब चोटी कटी कैसे इसकी जानकारी उसे नहीं है।
विज्ञापन


उधर, मामले में अभी परिजनों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी है। महिला का पति पवन पेशे से शिक्षक है।

यहां पति की मौजूदगी में ही कटी चोटी

hair chopping in bhilwara again
बेहोश म​हिला
इससे पहले 3 अगस्त को भीलवाड़ा के खजूरी गांव में महिला रामप्यारी की चोटी कटने की घटना सामने आई थी। घटना के अनुसार रामप्यारी अपने घर पर ही पति देवकरण के साथ घर में चाय पी रही थी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। महिला ने जब अपने सिर पर हाथ फेरा तो उसके कटे हुए चोटी के बाल हाथ में आ गए। इसके बाद महिला बेहोश हो गई थी जिसे परिजन तुरंत पास ही देवरे पर लेकर गए।

इसके बाद एक ऐसी ही घटना भीलवाड़ा के मांडल कस्बे में हुई। यहां 10 अगस्त को दोपहर एक प्राइवेट स्कूल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुष्पा मीणा की चोटी कट गई। ये जानकर महिला अचेत हो गई। इसके बाद आसपास के लोग पुष्पा को लेकर मांडल उपस्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed