{"_id":"58b946bc4f1c1b9269830cd7","slug":"hail-damage-crops-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर ओलों की मार, कांग्रेस ने कहा किसानों को मिले मुआवजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर ओलों की मार, कांग्रेस ने कहा किसानों को मिले मुआवजा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को हुई बारिश तथा ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने इस नुकसान पर चिन्ता जाहिर करते हुए प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग राज्य सरकार से की है।
जयपुर, सीकर, टोंक, दौसा, अलवर, धौलपुर समेत कई इलाकों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। सरकार की ओर से भी इन जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है। उधर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसल को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। पायलट ने बयान जारी कर कहा कि इस बार अच्छे मानसून के चलते किसानों की फसल अच्छी हुई थी परन्तु कल हुई बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
उन्होंने राज्य सरकार से प्रभावित किसानों के फसल खराबे का सही आंकलन कर समयबद्ध तरीके से किसानों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की है।