फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   gst will be aply from july 1 and many things rate will be change

राजस्थान में जीएसटी बिगाड़ेगा चीनी का स्वाद, एसी भी होंगे महंगें

Fri, 19 May 2017 08:42 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 19 May 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
gst will be aply from july 1 and many things rate will be change
फाइल फोटो।

देशभर में एक जुलाई से गुड्स व सर्विस टैक्स यानि जीएसटी लागू हो जाएगा। श्रीनगर में चल रही जीएसटी काउंसिल की बैठक में बृहस्पतिवार देर रात्रि को विभिन्न वस्तुओं की दरें तय कर दी गई। एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद राजस्थान में चीनी के साथ एसी व फ्रिज भी महंगें हो जाएंगे। जबकि अन्य दैनिय उपयोग की वस्तुएं टूथपेस्ट, साबुन आदि सस्ता हो जाएगी। जीएसटी काउंसिल की ओर से रात्रि को जो सूची जारी की गई है उसके अनुसार राजस्थान में चीनी पर करीब पांच फीसदी जीएसटी लगेगा।

विज्ञापन


अभी तक राजस्थान में चीनी पर कोई टैक्स नहीं है। जबकि एसी व फ्रिज पर कुल जीएसटी करीब 28 फीसदी लगेगा। अभी तक इन उत्पादों पर राजस्थान में 14.5 फीसदी वैट व 12.5 फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगती है। जो कि कुल मिलाकर 27 फीसदी होता है। लेकिन काउंसिल के निर्णय के अनुसार इस कैटेगरी के उत्पादों पर कुल 28 फीसदी टैक्स तय किया गया है। हालंकि दैनिक उपयोग की वस्तुओं साबुन व हेयर आॅयल  आदि पर अभी तक वैट और एक्साइज ड्यूटी मिलाकर कुल 26 फीसदी टैक्स लगता है।
विज्ञापन


लेकिन नए निर्णय के अनुसार इन उत्पादों पर अब केवल 18 फीसदी टैक्स लगेगा। जिससे यह उत्पाद अब सस्ते हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त अन्य उत्पादों पर पांच फीसदी जीएसटी तय किया गय है जिनसे कीमतों में कोई खास अंतर नहीं आए। वहीं जीएसटी काउंसिल शुक्रवार को सेवा क्षेत्र पर निर्णय करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed