{"_id":"5942410f4f1c1be3178b47af","slug":"gst-protesters-one-lakh-clothes-shops-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST का विरोध, कपड़े की एक लाख दुकानों का शटर डाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST का विरोध, कपड़े की एक लाख दुकानों का शटर डाउन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
दुकानें दिन भर रही बंद
- फोटो : अमर उजाला
जीएसटी दरों को लेकर राजस्थान के टैक्सटाइल व्यापारियों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन एक साथ शुरू हुआ। जयपुर में जीएसटी के विरोध में कपड़ा व्यवसासियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और नारेबाजी की।
कपड़ा व्यापारियों का कहना कि कपड़े पर पांच फीसदी जीएसटी लगाए जाने से व्यापारियों को नुकसान होगा। बताया जा रहा है कि जीएसटी के विरोध में प्रदेशभर में करीब एक लाख प्रतिष्ठान बंद रखे गए हैं।
राजस्थान कपड़ा जीएसटी संघर्ष समिति के तत्वावधान में दिन भर चलने वाली इस हड़ताल से प्रदेश में करीब सौ करोड़ रुपए के व्यापार का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जयपुर में बड़ी चौपड़ पर व्यापारी एकत्रित हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना है कि टैक्स लगाने का विरोध नहीं है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि विरोध महीने में तीन रिटर्न भरे जाने का है, ऐसे में व्यापारियों को करीब सैंतीस रिटर्न भरी जानी पड़ेगी। उसके अलावा कपड़े के अलावा उस पर होने वाले जरदोजी, गोटा पत्ती का काम करवाने पर उस पर अलग से टैक्स देना होगा। इस प्रक्रिया को सरल बनाना होगा। जयपुर में बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, एमआईरोड, लालजी सांड का रास्ता, मनिहारों का रास्ता समेत कई इलाकों में दुकानें बंद नजर आई। उधर सीकर में भी व्यापारियों ने प्रदर्शन किया गया।