फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   gram sevak protest for eleven demands

सीएम राजे को मनाने के लिए ग्रामसेवकों ने किया कुछ एेसा...

Thu, 23 Mar 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
gram sevak protest for eleven demands
प्रदर्शन के दौरान पूजा करते हुए ग्राम सेवक - फोटो : अमर उजाला
अपनी मांगों को लेकर करीब पांच हजार ग्राम सेवक गुरुवार को जयपुर में जुटे। उन्होंने पहले रैली निकाल कर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया और फिर विधानसभा के बाहर घेराव किया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि ग्राम सेवक अपनी वाजिब मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि ग्राम सेवकों की कोई सुनने वाला नहीं है। 320 कार्मिक रिटायर्ड हो गए हैं, कई महीने गुजरने के  बाद भी अब तक उनकी पेंशन शुरू नहीं हो पाई। दूसरी तरफ ग्रामसेवकों की वेतन विसंगति भी दूर की जाए। उनका कहना है कि 42 कार्मिक ऐसे हैं जो चार हजार रुपए में पिछले सोलह साल से काम कर रहे हैं, उन्हें अब तक नियमित नहीं किया गया, जबकी उनकी तरह के बाकी कार्मिकों का नियमितिकरण हो चुका है। ऐसी कमियों को दूर करने के लिए आवाज तो उठानी ही पड़ेगी। इसी तरह की कुल 11 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन


ग्रामसेवकों ने मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के लिए त्रिपुरा सुंदरीदस की तस्वीर की पूजा भी की। रैली सुबह बाईस गोदाम पुलिया से रवाना होकर विधानसभा तक पहुंची। यहां गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के साथ वार्ता भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। सीएम को ओएसडी केके पाठक भी विफल रही। अब दस अप्रेल को आंदोलन का दूसरा चरण होगा,जिसमें वे आमरण अनशन करेंगे। वहीं अब 9894 ग्राम पंचायतों को ताला लगाया जाएगा और 27 लाख पट्टों के वितरण की योजना को भी विफल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed