Rajasthan: डोटासरा ने वसुंधरा को बताया नेचुरल सीएम फेस, कहा-राजे पार्टी के झगड़ों से व्यथित
गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा के अंतर्कलह पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कभी गजेंद्र सिंह शेखावत तो कभी राजेंद्र राठौड़ मुख्यमंत्री बने घूमे फिरते हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जमानत जब्त होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान भाजपा में टूट चरम सीमा पर है। उन्होंने दावा किया कि वसुंधरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार 2023 में 100 फीसदी वापस बनने जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि किसी विधायक को कल वसुंधरा जी ने यह कहा है कि जो परिस्थितियां हमारी पार्टी में चल रही हैं, इससे कांग्रेस सत्ता में दोबारा वापस आएगी। उन्होंने कहा कि इस बयान से मतलब है कि राजे पार्टी के झगड़े से इतनी व्यथित हैं कि इस तरह की बातें कर रही हैं।
वहीं उन्होंने राजे के नाम पर इशारा करते हुए कहा कि-जो नेचुरल फेस जनता में स्वीकार्य है, उसे घोषित नहीं करके दिल्ली वाले कभी गजेंद्र सिंह मुख्यमंत्री बनकर घूमने आ जाते हैं। कभी राजेंद्र राठौड़ मेरे विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में जाकर अपने नारे लगवाते हैं। डोटासरा ने आगे कहा कि भाजपा की जमानत जब्त होने वाली है। मोदीजी के खिलाफ एक बड़ा वर्ग जो बीजेपी में कुंठित है, वो उनके खिलाफ बगावत करने की तैयारी कर रहा है।