{"_id":"5a7825454f1c1ba1268b8858","slug":"governor-speech-rajasthan-assembly-in-budget-session-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में हार के गिनाए जा रहे कारण नोटबंदी और जीएसटी की राज्यपाल ने की यूं तारीफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में हार के गिनाए जा रहे कारण नोटबंदी और जीएसटी की राज्यपाल ने की यूं तारीफ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Feb 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
rajasthan assembly
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में उपचुनावों में भाजपा की करारी हार के कारणों में नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से गिनाया जा रहा हैं। दूसरी तरफ, आज विधानसभा में राज्यपाल कल्याण सिंह ने अभिभाषण में पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी योजनाओं की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आज हंगामे के साथ शुरू हुआ। हंगामे के कारण राज्यपाल कल्याण सिंह अपना अभिभाषण पूरी तरह नहीं पढ़ पाए और बाद में इसे पढ़ा हुआ मान लिया गया। अभिभाषण में राज्यपाल ने जीएसटी को क्रांतिकारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के इस साहसिक आर्थिक निर्णय से आर्थिक अपराधियों पर अंकुश लगा है। राजस्थान में भी इसके सकारात्मक परिणाम नजर आने लगे है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश तेजी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और इससे देश की अलग पहचान बनी है। अब भारत की आवाज को विश्वभर में गंभीरता से सुना जाने लगा है। इससे देशवासियों के मनोबल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और देश-प्रदेश के नागरिकों का जीवन स्तर सुधरा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजस्थान में लोकसभा की दो और विधानसभा की एक सीट पर उपचुनाव हुए है। इनमें भाजपा की करारी हार हुई है। इस हार की बड़ी जीएसटी और नोटबंदी को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हार की समीक्षा के लिए प्रदेश भाजपा में हुई बैठक में भी यह मामला उठा था।
Trending Videos
चार साल से अटकी रिफाइनरी को यूंं बताया उपलब्धि
राजस्थान विधानसभा
राज्यपाल ने अभिभाषण में बाड़मेर की पचपदरा रिफाइनरी का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि नौ मिलियन टन वार्षिक क्षमता की रिफाइनरी दिशा बदलने वाली साबित होगी। रिफाइनरी एवं पेट्रो केमिकल कॉम्पलैक्स की स्थापना वाली ये देश की पहली परियोजना है। कल्याण सिंह ने कहा कि रिफाइनरी की स्थापना से उद्योग लगेंगे और प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि नौ मिलियन टन वार्षिक क्षमता की रिफाइनरी दिशा बदलने वाली साबित होगी। रिफाइनरी एवं पेट्रो केमिकल कॉम्पलैक्स की स्थापना वाली ये देश की पहली परियोजना है। कल्याण सिंह ने कहा कि रिफाइनरी की स्थापना से उद्योग लगेंगे और प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।