फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Governor Kalraj Mishra appointed Vice Chancellor in eight universities

Rajasthan: आठ यूनिवर्सिटी में राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया कुलपति नियुक्त, पांच कृषि विश्वविद्यालय को मिले VC

Fri, 30 Sep 2022 11:18 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 30 Sep 2022 11:18 AM IST
सार

राज्यपाल ने गुरुवार को कुलपतियों के नियुक्ति के आदेश जारी किए। इन सभी कुलपतियों की नियुक्ति तीन साल के लिए की है।

विज्ञापन
Governor Kalraj Mishra appointed Vice Chancellor in eight universities
राज्यपाल कलराज मिश्र - फोटो : Social Media

विस्तार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने सर्च कमेटियों की सिफारिश पर राज्य सरकार के परामर्श से आठ यूनिवर्सिटी में कुलपतियों की नियुक्ति के आदेश दिए हैं। इनमें पांच एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


डॉ. अभय कुमार व्यास को कोटा के कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. बगदा राम चौधरी को कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर, डॉ. अरूण कुमार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर, डॉ. अजीत कुमार को महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,उदयपुर और डॉ. बलराज सिंह को श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर का कुलपति नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने प्रो. रामसेवक दुबे को जयपुर के जगद्गुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय कुलपति बनाया गया है। प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर और प्रो. कैलाश सोढाणी को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा का कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इन सभी कुलपतियों की नियुक्ति तीन साल के लिए की है। कोई कुलपति अधिकतम 70 साल की उम्र तक ही इस पद पर बना रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed