{"_id":"5a9105cf4f1c1bc83b8b8977","slug":"government-website-hack-hackers-demand-bitcoins","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी वेबसाइट हैक, हैकर्स ने मांगे बिटकॉइन, सरकार ने उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी वेबसाइट हैक, हैकर्स ने मांगे बिटकॉइन, सरकार ने उठाया ये कदम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
ये सरकारी वैबसाइट हुई हैक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सरकारी वेबसाइट के हैक होने की घटना सामने आई है, लेकिन हड़कंप उस समय मच गया जब हैकर्स ने बिटकॉइन की डिमांड रख दी। अब पूरा सरकारी अमला हैक की इस घटना को दबाने में लगा हुआ है।
जयपुर में बिजली निगम की वेबसाइट जयपुर डिस्कॉम (www.jaipurdiscom.com) को हैक कर लिया गया है। जनता को वेबसाइट से अपने बिजली बिल डाउनलोड नहीं कर पा रही और न ही साइट से अपनी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी मिल पा रही है। निगम के सूत्रों के अनुसार हैकर्स ने वेबसाइट को हैक कर बिटकॉइन की डिमांड रख दी है। इससे निगम के आला अधिकारियों और आईटी से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
हालांकि निगम के कोई भी अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है और सभी अपने-अपने तर्क देने में लगे हैं। लेकिन ऊंचे ओहदे पर बैठे विश्वस्त सूत्रों ने दबी जुबान में माना है कि हैकर्स ने बिटकॉइन की मांग रखी है, लेकिन ये मांग पूरी नहीं की जाएगी।

सरकार ने किया ये उपाय...
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
इधर, वेबसाइट को खोलने पर गूगल बार-बार वार्निंग दे रहा है कि इस वेबसाइट को खोलने पर आपके कम्प्यूटर को नुकसान हो सकता है।
निगम ने इस वेबसाइट (www.jaipurdiscom.com) का डाटा ऊर्जा विभाग की वेबसाइट पर डाल दिया है। हालांकि उसमें कल तक का डाटा ही मिल पा रहा है। अधिकारियों ने हैक की पुष्टि नहीं की, लेकिन ये कहा कि सरकार के निर्देश से ऊर्जा विभाग की वेबसाइट पर www.jaipurdiscom.com का पूरा डाटा डाला गया है। अब यहां से सभी को संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी।