{"_id":"5a38e5cc4f1c1b0d698c2f1a","slug":"government-of-india-bans-bumper-guard-on-vehicle-wait-for-action-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छोटा फायदा-बड़ा नुकसान: जान के लिए बहुत खतरनाक है बम्पर गार्ड, लगाई रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा फायदा-बड़ा नुकसान: जान के लिए बहुत खतरनाक है बम्पर गार्ड, लगाई रोक
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 19 Dec 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी पर लगा हुआ बम्पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने वाहनों पर बम्पर गार्ड लगाने पर रोक लगा दी है। राजस्थान में भी इसको लेकर हलचल शुरू हो गई है।
हालांकि अभी तक जिम्मेदार विभागों ने ऐसे वाहनों पर कार्रवाई शुरू नहीं की है लेकिन बम्पर गार्ड पर रोक की खबर ने आॅटो पार्ट्स बाजार में हडकम्प जरुर मचा दिया। कई वाहन चालक अपने वाहन की सुरक्षा के लिए आगे और पीछे बम्पर गार्ड लगवाते है। ऐसे में छोटे हादसों में गाड़ी को नुकसान कम होता है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के ताजा आदेश के अनुसार, बम्पर गार्ड असुरक्षित है। इसके चलते मंत्रालय ने हाल में एक आदेश जारी कर बम्पर गार्ड लगाने पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्यों को निर्देश दिए हैं कि वे बम्पर गार्ड लगवाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 के सेक्शन 52 के तहत कार्रवाई अमल में लाए।

जानिए बम्पर गार्ड पर रोक क्यों लगाई है...
बम्पर लगी गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, विशेषज्ञों का मानना है कि बम्पर गार्ड से राहगीरों को तो नुकसान है ही साथ ही बड़ी दुर्घटना के समय बम्पर गार्ड ज्यादा खतरनाक साबित होते है। बम्पर गार्ड दो पॉइन्टों पर टिका रहता हैं, ऐसे में बड़ी दुर्घटना के समय से गाड़ियों को बचाने की बजाय ज्यादा हानि का सबब बन जाता है।
ये बम्पर गार्ड एयर बैग के लिए सेंसर को भी प्रभावित कर देते हैं, जिससे हादसे के वक्त वह सही ढंग से काम नहीं कर पाते और वक्त पर उनका नहीं खुलना जानलेवा साबित हो सकता है।
दूसरी तरफ, राजस्थान में बड़ी संख्या में गाड़ियों के साथ बम्पर गार्ड का उपयोग होता है। यहां तक सरकारी गाड़ियों से लेकर राजनीतिक पार्टियों की गाड़ियां भी बम्पर गार्ड लगाकर रखती है।