फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   goods of lacks burnt in a junk shop in Udaipur

दिवाली पर इकट्ठा किया था लाखों का ये 'माल', एक चिंगारी ने कर दिया राख

Mon, 30 Oct 2017 04:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 30 Oct 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
 goods of lacks burnt in a junk shop in Udaipur
demo pic
शहर में घर-घर जाकर इकट्ठा किया था लाखों का ये माल, शॉर्ट सर्किट से उठी चिनगारी ने पूरे माल को खाक कर दिया। तड़के लगी इस आग को बुझाने के लिए खासी मशक्कत की गई।
विज्ञापन


उदयपुर में हिरणमगरी के बप्पारावल नगर में यूआईटी की किराए पर दी हुई दुकानों में सोमवार तड़के शॉट सर्किट से आग लग गई। इन दुकानों में कबाड़ था। आग से लाखों का भंगार खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कबाड़ की दुकान में भरा भंगार दुकान मालिक ने हाल ही में दीपावली के सीजन के दौरान इकठ्ठा किया था।
विज्ञापन


दमकलकर्मियों ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे प्रकाश नामक व्यक्ति का फायरब्रिगेड पर फोन आया। उसने बताया कि कबाड़ की दुकान में आग लग गई है। इस पर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर रवाना की गई। कर्मचारियों ने बताया कि मौके पर इसी क्षेत्र के मुरली चंदानी की कबाड़ की दुकान है। आग दुकान नम्बर 13, 14, 15 और 7 और 8 तक फैल गई थी जिसमें रखा भंगार आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शॉर्ट सर्किट का है अंदेशा

 goods of lacks burnt in a junk shop in Udaipur
fire logo
इधर, कबाड़ की दुकान के मालिक के भाई प्रकाश ने बताया कि आग शॉट सर्किट या किसी चिंगारी से लगने की आशंका है। घटना के वक्त दुकान में कोई नहीं था। सुबह-सुबह क्षेत्र के लोगों ने मुरली को फोन किया, जबकि वह बीमार है और कई दिनों से दुकान नहीं जा पा रहा था। प्रकाश ने बताया कि उक्त दुकानें यूआईटी की ओर से आवंटित हैं तथा एक-दो दुकानें आवंटियों ने अन्य को किराए पर भी दे रखी हैं। आग से वहां भंगार के सामान में काफी मात्रा में पड़ा प्लास्टिक, वायर, अखबार की रद्दी, पुराने इंजन आदि खाक हो गए।

पीड़ित का कहना है कि करीब चार से पांच लाख का नुकसान हुआ है। दीपावली से पूर्व घर-दुकानों से एकत्र किया था भंगार पीड़ित ने बताया कि मुरली ने उक्त भंगार दीपावली सीजन के दौरान घर-घर और दुकानों से एकत्र किया था। इससे पूर्व का भंगार भी यहीं पर रखा था। इसमें रद्दी और प्लास्टिक ज्यादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed