{"_id":"58f4966d4f1c1b17744714f8","slug":"gm-arrested-for-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच लाख की रिश्वत लेते जीएम गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच लाख की रिश्वत लेते जीएम गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 17 Apr 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में जीएम मधुसुदन शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों की रिश्वत लेते सहकारी बाजार के जीएम गिरफ्तार को किया है।
एसीबी के मुताबिक सहकारी बाजार के जीएम मधुसुदन शर्मा को साढ़े पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने यह रिश्वत की राशि को—ऑपरेटिव मेडिकल दुकानें देने की एवज में ली थी। एसीबी ने बताया कि मधुसुदन शर्मा के खिलाफ लंबे समय से लाखों रुपए लेकर दुकानें देने और सौदेबाजी करने की शिकायतें मिल रही थी। को—ऑपरेटिव मेडिकल दुकान संचालकों की शिकायत पर एसीबी ने मामले की तस्दीक करवाई।
इसके बाद सोमवार को पुलिस अधीक्षक एसीबी अजयपाल लांबा के निर्देश पर सत्यापन करवाने के बाद ट्रेप की कार्रवाई की गई। जहां आरोपित महाप्रबंधक मधुसुदन शर्मा और फार्मासिस्ट अशोक परिहार को परिवादी से साढ़े पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपितों से रिश्वत राशि को बरामद कर लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है। दोनों आरोपितों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।