{"_id":"591ff11a4f1c1bc213f22d0c","slug":"gift-delivered-to-cancer-patient-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचाहा गिफ्ट पा खिली बच्चों की मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचाहा गिफ्ट पा खिली बच्चों की मुस्कान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 May 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
केक काटते हुए कैंसर पीड़ित बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
के.जी.के ड्रीम्ज फाउंडेशन और राउंड टेबल इंडिया की ओर से भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को उनके मनचाहे उपहार दिए गए। अस्पताल की ओर से उनकी विश पूरी कर उन्हें खुशियों के कुछ पल दिए गए ।
चिकित्सालय में उपचार करवा रहे बच्चों ने अस्पताल की वरिष्ठ उपाध्यक्षा अनिला कोठारी को अपनी मनचाहे उपहार के बारे में बताया। इसके बाद राउंड टेबल इंडिया के सौजन्य से कैंसर पीड़ित बच्चों की इन अनूठी मांगों को पूरा किया गया। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 15 बच्चों को कम्प्यूटर, मोबाइल, विडियोगेम, साईकिल, खिलौने प्रदान कर उनकी विश पूरी की गई। मनचाहे उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए।
इस मौके पर बच्चों ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। भगवान महावीर कैंसर अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह पहल कैंसर पीड़ित बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने एवं उनको परिवारिक माहौल प्रदान करने की है। इस पहल के तहत कैंसर पीड़ित बच्चों को उपचार के दौरान होने वाली पीड़ा भुलाकर उनके चेहरे पर बालसुलभ मुस्कान लाने की कोशिश की जाती है। इसका एक माध्यम कैंसर पीड़ित बच्चों को उनकी इच्छा के अनुसार उपहार प्रदान करना है।