फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gehlot government minister Ashok Chandna got Leader of Decade award

Rajasthan: गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चांदना को मिला 'लीडर ऑफ डिकेड' सम्मान, महिला उत्थान को लेकर कही ये बात

Sun, 01 Jan 2023 08:21 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 01 Jan 2023 08:21 AM IST
सार

अशोक चांदना को वैश्विक संस्था 'विमेन इकोनोमिक फोरम' की ओर से महिला उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के लिए दिया गया है।

विज्ञापन
Gehlot government minister Ashok Chandna got Leader of Decade award
अशोक चांदना को सम्मान - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

खेल एवं युवा मामले और जनसंपर्क विभाग के राज्य मंत्री अशोक चांदना को वैश्विक संस्था 'विमेन इकोनोमिक फोरम' की ओर से 'लीडर ऑफ डिकेड' के सम्मान से सम्मानित किया गया। अशोक चांदना को यह सम्मान उनकी अगुवाई में राजस्थान सरकार की ओर से बालिकाओं और महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के लिए दिया गया।

विज्ञापन


मंत्री अशोक चांदना ने नई दिल्ली के एक होटल में आयोजित तीन दिवसीय 'एनुअल डब्ल्यूईएफ-2022, ब्रिज द गैप: एजैंडा फोर जी-20" कार्यक्रम के दूसरे दिन 'पावर आफ नेटवर्किंग : अधिक उचित और समान विश्व की ओर' सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश और दुनिया के न्यायोचित एवं समावेशी विकास के लिए सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना अति आवश्यक है।

विज्ञापन


अशोक चांदना ने कहा कि आधुनिक युग में सभी प्रबुद्ध लोगों, संस्थाओं और सरकारों को एक -दूसरे से सीखने की जरूरत है> जिससे विकास और समृद्धि के मुकाम को जल्द हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि तकनीकी के इस युग में नेटवर्किंग की भूमिका बहुत ही सशक्त है। लोकल संस्थाओं को वैश्विक संस्थाओं के साथ नेटवर्किंग करके विकास के मुकाम हासिल करने में सहूलियत होती है। चांदना ने कहा कि राजस्थान सरकार की ओर बालिका शिक्षा, सुरक्षा और समाज के सभी क्षेत्रों में भागीदारी के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे राजस्थान से 30 लाख लोगों ने भागीदारी की। इन ग्रामीण ओलंपिक खेलों में महिलाओं और बालिकाओं की भी भागीदारी उत्साहपूर्ण रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed