फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   gang involved in 20 loots has been busted by alwar police

हाइवे पर पांच करोड़ की लूटपाट करने वाली गैंग का सरगना अरेस्ट, तीन राज्यों में है आतंक

Mon, 02 Oct 2017 07:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 02 Oct 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
gang involved in 20 loots has been busted by alwar police
20 लाख रुपए के AC समेत गिरफ्तार गैंग का मुख्य सरगना - फोटो : Amar Ujala
हाइवे पर ट्रकों में लदा सामान लूटने वाली गैंग के मुख्य सरगना समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हरियाणा, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में सक्रिय ये गैंग अब तक करीब पांच करोड़ से ज्यादा का माल लूट चुकी है। 
विज्ञापन


अलवर  जिले के नीमराणा पुलिस ने हाइवे पर लूट करने वाली एक कुख्यात गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यूपी निवासी गैंग के मुख्य सरगना तौसिफ और उसके साथी विनोद को अरेस्ट किया है। बदमाशों ने NH-8, हरियाणा, यूपी और एनसीआर में करीब 20 वारदात करना कबूल किया है और इस गैंग में डेढ़ दर्जन बदमाश शामिल हैं।
विज्ञापन


गैंग ने 20 अगस्त को NH-8 पर मोहलड़िया गांव के पास खड़े ट्रक को लूट लिया। इस ट्रक में डाईकिन कंपनी के 40 एयरकंडीशन थे। लूटे गए माल की कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई थी। इस संबंध में फौलादपुर निवासी भूपसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद एक्शन में आई नीमराणा पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज खंगाले और इस लूटपाट करने वाली गैंग के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपियों  तौसिफ और विनोद से लूटे गए 40 एसी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर मौत के घाट उतार देती थी गैंग

gang involved in 20 loots has been busted by alwar police
पुलिस की गिरफ्त में गैंग का मुख्य सरगना तौसिफ और विनोद - फोटो : Amar Ujala
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने बताया कि यह गैंग अब तक करीब 5 करोड़ से अधिक के माल लूट चुकी है। इस गैंग ने राजस्थान, हरियाणा और यूपी में करीब 20 वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि यह गैंग लूट के दौरान विरोध करने वाले ट्रक ड्राइवर को मौत के घाट उतार देती थी। कोटपूतली में इस गैंग ने प्लास्टिक के दाने से भरे ट्रक को लूटा था, विरोध करने पर इसके ड्राइवर की हत्या कर दी थी।
 

यूं देते थे वारदात को अंजाम

gang involved in 20 loots has been busted by alwar police
loot demo pic
यूपी के गाजियाबाद और आसपास के डेढ़ दर्जन बदमाश अलग-अलग टीम बनाकर हाइवे पर वारदातों को अंजाम देते थे।

गैंग के लोग दो गाड़ियां लेकर आते थे। जिसमें एक छोटी गाड़ी और दूसरा ट्रक लेकर आता था। इसके बाद गैंग रास्ते से गुजरते किसी एक ट्रक को चिन्हित कर उसके ड्राइवर को धमकाकर एवं उससे मारपीट कर उसके ट्रक का अपने ट्रक में भरकर फरार हो जाते थे।  इसके बाद यूपी में दलालों से माल को खुर्दबुर्द कर देते थे। पुलिस ने इस गैंग के अन्य 16 बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed