फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Funeral of former minister Dr. Digambar Singh

पूर्व मंत्री डॉ.दिगंबर सिंह की देह पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी विदाई

Fri, 27 Oct 2017 06:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 27 Oct 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
Funeral of former minister Dr. Digambar Singh
वसुंधरा राजे ने दी श्रद्धांजलि
राजस्थान में भाजपा के कद्दावर जाट नेता और पूर्व मंत्री डॉ. दिगंबर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम विदाई दी गई। बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष डॉ.सिंह का आज सुबह कैंसर के कारण निधन हो गया था। 
विज्ञापन


आज शाम भरतपुर में राजकीय सम्मान के साथ डॉ. दिगंबर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा नेता ओम माथुर, मंत्री राजेंद्र राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी समेत कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी पुष्पचक्र अर्पित किया गया।  
विज्ञापन


इन नेताओं ने डॉ.दिगंबर सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि वे सच्चे और जनप्रिय राजनेता थे।

आज सुबह ली थी अंतिम सांस

Funeral of former minister Dr. Digambar Singh
डॉ. दिगम्बर सिंह
भाजपा के कद्दावर नेता और पिछली सरकार में स्वास्थ्य व उद्योग मंत्री डॉ. दिगम्बर सिंह का आज जयपुर में निधन हो गया। ​लंबे समय से ​कैंसर से पीड़ित चल रहे डॉ. सिंह वर्तमान में राज्य के बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष थे।

डॉ. सिंह ने जयपुर के ईएचसीसी अस्पताल में आज अंतिम सांस ली। इसके बाद उन्हें भरतपुर ले जाया गया। सिंह के निधन के समाचार से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। वसुंधरा राजे के करीबी इस जाट नेता का भरतपुर व धौलपुर में अच्छा खासा प्रभाव माना जाता था। वे वर्ष 2003-2013 तक दो बार डीग-कुम्हेर विधानसभा से विधायक चुने गए थे। 

वर्ष 1951 को भरतपुर के बरखेड़ा फौजदार गांव में जन्मे डॉ. सिंह राजनीति में आने से पूर्व चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने एमबीबीसी की डिग्री जोधपुर मेडिकल कॉलेज से ली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed