फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   From serial to movies, these actresses play best mother's character

Mother's Day: राजस्थानी एक्ट्रेसेज ने निभाया मां का ऐसा सॉलिड किरदार

Fri, 12 May 2017 02:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 12 May 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
From serial to movies, these actresses play best mother's character
नीलू - फोटो : अमर उजाला
बात स्मॉल स्क्रीन की हो या फिर सिल्वर स्क्रीन की, टीवी और फिल्म दोनों ही जगह मां के कैरेक्टर में राजस्थानी अभिनेत्रियों ने ऐसी छाप छोड़ी है जो शायद ही कभी मिट पाएगी। मदर्स डे स्पेशल में हम बताने जा रहे हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो राजस्थान से संबंध रखती हैं और परदे पर अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है। 
विज्ञापन


राजस्थानी फिल्मों की जानी—मानी अभिनेत्री नीलू को राजस्थानी फिल्मों की श्री देवी कहा जाता है। नीलू ने सौ से ज्यादा राजस्थानी फिल्मों में काम किया था। कहा जाता है कि अपने इस सफर में राजस्थानी फिल्मों के हीरो तो आते जाते रहे, लेकिन हीरोइन के नाम पर नीलू के अलावा कोई दूसरा नाम नहीं था। रा
विज्ञापन


जस्थान से ऊपर टीवी स्क्रीन पर नीलू को प्रसिद्धी मिली डेली सोप दिया और बाती से। इस डेली सोप में नीलू ने "भाभो" का किरदार निभाया है। एक ऐसी मां का किरदार जो अपने परिवार को नियमों के चलाती है और सभी को बराबर मानती है। सही का साथ देना ही उसका उद्देश्य है। देखते ही देखते वे सीरियल का मुख्य किरदार भी बन गई। मां के रोल में उन्होंने गजब का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हरियाणवी मां ने जिसने सबको पछाड़ा

From serial to movies, these actresses play best mother's character
dangal
अब बात करते हैं एक ऐसी अभिनेत्री की, जिसने मां का किरदार निभाया तो बाकी सब तो छोड़, आमिर खान भी दंग रह गए। अलवर की रहने वाली साक्षी तंवर ने छोटे परदे पर जमकर नाम कमाया। कहानी घर घर की, कुटुंब, कहानी हमारी महाभारत की, बड़े अच्छे लगते हैं, मैं ना भूलूंगी, क्राइम पेट्रोल में नजर आई। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया। सनी देओल के साथ मोहल्ला अस्सी में दिखी, सराही भी गई। पर आमिर की धांसू फिल्म दंगल में हरियाणवी मां दया कौर का किरदार निभाकर साक्षी ने जमकर वाहवाही लूटी। पति के जूनून और मजबूर बच्चियों के बीच फंसी मां के किरदार को साक्षी ने बखूबी निभाया। 

From serial to movies, these actresses play best mother's character
स्मिता बंसल - फोटो : अमर उजाला
तीसरी मां हैं स्मिता बंसल, जिन्होंने सुपरहिट डेली सोप बालिका वधू में सुमित्रा का किरदार निभाया था। स्मिता ने सीरियल में आनंदी की सासू मां और जगदीश की मां को बखूबी जिया। नाटक में बाल विवाह पर करारा प्रहार किया गया था। पूरे नाटक में सुमित्रा एक ऐसा किरदार थी, जिसने बालिका वधू की मानसिकता और उसके दर्द को समझा। कदम कदम पर उसका साथ भी दिया। स्मिता जयपुर की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed