{"_id":"58ef45404f1c1ba368cf8486","slug":"from-kota-to-kathmandu-on-bicycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार से छिपकर साइकिल पर कोटा से काठमांडू क्यों पहुंचा ये शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार से छिपकर साइकिल पर कोटा से काठमांडू क्यों पहुंचा ये शख्स
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Apr 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
प्रमोद यादव
साइक्लिंग का ऐसा जुनून कि ये शख्स कोटा से काठमांडू पहुंच गया। 1307 किलोमीटर का यह सफर प्रमोद ने 9 दिन में पूरा किया है।
कोटा के युवक प्रमोद यादव ने लोगों को अच्छे स्वास्थ्य का संदेश देने के लिए साइकिल को अपना जरिया बनाया है। पेशे से व्यवसायी प्रमोद ने 28 मार्च को अपना सफर कोटा से शुरू किया, जो 5 अप्रेल को काठमांडू पहुंचकर पूरा हुआ। 1307 किलोमीटर की यात्रा के दौरान रास्ते में कई जगह आराम करने के लिए परेशानी का भी सामना करना पड़ा। इसका कारण उन्होंने परिवार को बिना बताए ही इतने लम्बे सफर पर निकलना बताया। प्रमोद ने बताया कि पहले दिन उन्होंने 197 किलोमीटर की यात्रा की और अंतिम दिन 110 किलोमीटर। बचपन से ही साइकिल चलाने का शौक रखने वाले प्रमोद रोजाना करीब 30 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं, जो उनका जुनून बन गया। इससे पहले प्रमोद ने मनाली से लेह-खारढूंदला तक 602 किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं।