फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Four thousand people rescued from flood affected areas in Rajasthan

Rajasthan: बाढ़ग्रस्त इलाकों में युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी, अब तक 4303 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Thu, 25 Aug 2022 08:26 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 25 Aug 2022 08:26 AM IST
सार

कोटा में बाढ़ से हालात ज्यादा बिगड़ गए हैं। कोटा में 1286 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। वहीं धौलपुर में 1460 व्यक्तियों का रेस्क्यू किया गया है।

विज्ञापन
Four thousand people rescued from flood affected areas in Rajasthan
बाढ़ग्रस्त इलाकों में बचाव कार्य जारी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में जिला प्रशासन, सेना दल, वायु सेना, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बाढ़ग्रस्त इलाकों से अब तक 4302 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं कोटा में बाढ़ से हालात ज्यादा बिगड़ गए हैं। ऐसे में पानी में फंसे नागरिकों को एयरलिफ्ट करने के लिए दो दिनों से कोटा हैलीपेड पर हैलीकॉप्टर की तैनाती भी की है। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश के कारण चंबल, कालीसिंध, परवन, पार्वती और मेज नदियां उफान पर है। इस कारण राणाप्रताप सागर, कालीसिंध, कोटा बैराज, जवाहर सागर, पार्वती डैम और गुढ़ा डैम बांधों में अत्यधिक पानी आने के बाद गेट खोले गए हैं। इस कारण कोटा, बूंदी, बारां, करौली, सवाई माधोपुर, झालावाड़ और धौलपुर जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


झालावाड़ में 751, कोटा में 12286 लोगों का रेस्क्यू
झालावाड़ में बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। यहां 751 व्यक्तियों का रेस्क्यू किया गया है। जिले में एसडीआरएफ की तीन, एनडीआरएफ की एक, सेना बचाव दल एवं नागरिक सुरक्षा की टीमें तैनात हैं। कोटा में 1286 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। वहीं धौलपुर में 1460 व्यक्तियों का रेस्क्यू किया गया है। बारां में 708, बूंदी में 15 और करौली में 82 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।


जिलों को पर्याप्त राशि आवंटित
शासन उप सचिव ने बताया कि बारां जिले के तहसील छबड़ा के खुरई ग्राम क्षेत्र से 13 व्यक्तियों को एयरलिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फसलों और मकानों में हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करवाए जाने का निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने प्रभावित व्यक्तियों को एसडीएफ नॉर्म्स के अनुसार राहत सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed