{"_id":"595087f24f1c1b472b8b45b1","slug":"four-people-died-in-road-accident-near-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 26 Jun 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
मौके पर क्षतिग्रस्त ट्रेलर
- फोटो : amar ujala
उदयपुर जिले में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा उदयपुर—अहमदाबाद हाईवे पर हुआ। जब एक ट्रक और ट्रोले की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा चालकों को नींद में होने के कारण हुआ है।
विज्ञापन
हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। मरने वालों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। वहीं चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन