फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   former minister sanwarlal jat will be shift in aiims in delhi

एम्स में इलाज के लिए जाट पहुंचे दिल्ली, स्पेशल वार्ड में रखा

Thu, 27 Jul 2017 08:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 27 Jul 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
former minister sanwarlal jat will be shift in aiims in delhi
जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली एम्स में ले जाने की तैयारी - फोटो : amar ujala
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सांसद सांवरलाल जाट की हालत स्थिर बनी हुई है। इसी को देखते हुए उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल से दिल्ली के एम्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


जाट को एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स भेजा गया है। जहां अपराह्न करीब तीन बजे उनका प्लेन दिल्ली पहुंच गया। इससे पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल को ग्रीन कॉरिडोर के जरिए सांगानेर एयरपोर्ट ले जाया गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली में भी उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्स अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन


जाट के बेहतर इलाज के लिए एम्स में अलग से चिकित्सकों की टीम बनाई गई है। यहां उन्हें स्पेशल वार्ड में रखा गया है। विशेष निगरानी के बीच पूर्व केन्द्रीय मंत्री जाट का इलाज यहां जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 22 जुलाई को जयपुर के भाजपा मुख्यालय में मीटिंग के दौरान वे चक्कर खाकर गिर गए थे। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जाट फिलहाल कोमा में है।


डॉक्टरों के अनुसार, उनको दिल का दौरा पड़ा था और उसके बाद उनके दिमाग के काफी हिस्से ने काम करना बंद कर दिया। दिल्ली के एम्स अस्पताल से भी कार्डियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ को बुलाया गया था। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ.अशोक पनगाड़िया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed