फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   former jaisalmer municipal board chairman arrested by acb

जैसलमेर में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन गोपीकिशन मेहरा गिरफ्तार

Mon, 24 Jul 2017 06:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 24 Jul 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
former jaisalmer municipal board chairman arrested by acb
जैसलमेर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन गोपीकिशन - फोटो : amar ujala
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज  बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के मामले में एक पूर्व नगरपालिका चेयरमैन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैसलमेर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज बड़ी कार्यवाही करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोपीकिशन मेहरा को गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उपाधीक्षक अनिल पुरोहित के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए आज दोपहर में फरार चल रहे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मेहरा को गिरफ्तार किया गया। एसीबी चौकी जैसलमेर में दर्ज प्रकरण संख्या 312/11 के तहत अचलवंषी कॉलोनी में प्लाट को खांचा भूमि बताकर आवंटन किया गया था। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने आवंटन के समय कागजों में खुर्द बुर्द करते हुए नगर परिषद को लाखों रूपयों का राजस्व नुकसान पहुंचाया था। 


एसीबी में दर्ज प्रकरण के बाद पूर्व पालिका अध्यक्ष की तलाश जारी थी जिसके बाद आज दोपहर में मेहरा को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि जैसलमेर नगरपालिका अध्यक्ष पद पर मेहरा 2004 से 2009 तक रहे थे। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मेहरा को कल जोधपुर एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed