{"_id":"59f2c9f14f1c1bcc538b950d","slug":"former-health-minister-of-rajasthan-dr-digamber-singh-passed-away","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री और भाजपा के कद्दावर जाट नेता डॉ. दिगम्बर सिंह का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री और भाजपा के कद्दावर जाट नेता डॉ. दिगम्बर सिंह का निधन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
डॉ दिगम्बर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के लिए राजस्थान में तीन जगह होने वाले महत्वपूर्ण उपचुनाव से पूर्व एक और दुख की खबर आई है।
विज्ञापन
भाजपा के कद्दावर जाट नेता और पिछली सरकार में स्वास्थ्य व उद्योग मंत्री डॉ. दिगम्बर सिंह का आज जयपुर में निधन हो गया। लंबे समय से कैंसर से पीड़ित चल रहे डॉ. सिंह वर्तमान में राज्य के बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष थे।
डॉ. सिंह ने जयपुर के ईएचसीसी अस्पताल में आज अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज शाम को गृह जिले भरतपुर में किया जाएगा। सिंह के निधन के समाचार से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे के करीबी इस जाट नेता का भरतपुर व धौलपुर में अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। वे वर्ष 2003-2013 तक दो बार डीग-कुम्हेर विधानसभा से विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों का अस्पताल में पहुंचना शुरू
वसुंधरा राजे ने दी श्रद्धांजलि
वर्ष 1951 को भरतपुर के बरखेड़ा फौजदार गांव में जन्मे डॉ. सिंह राजनीति में आने से पूर्व चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने एमबीबीसी की डिग्री जोधपुर मेडिकल कॉलेज से ली थी।
करीब एक वर्ष से डॉ. सिंह की राजनीति में सक्रियता कम हो गई थी। जिसका प्रमुख कारण उनका स्वास्थ्य रहा। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के निधन की खबर आते ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित भाजपा व कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं का अस्पताल पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है।
करीब एक वर्ष से डॉ. सिंह की राजनीति में सक्रियता कम हो गई थी। जिसका प्रमुख कारण उनका स्वास्थ्य रहा। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के निधन की खबर आते ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित भाजपा व कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं का अस्पताल पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है।