{"_id":"598a721f4f1c1b5a058b4a3d","slug":"former-central-minister-and-ajmer-mp-died-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल जाट का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल जाट का निधन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
सांवरलाल जाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष और अजमेर से सांसद सांवरलाल जाट का आज सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। जाट का लगातार डायलासिस हो रहा था।
विज्ञापन
सांवरलाल की 22 जुलाई को अमित शाह के जयपुर दौरे के दौरान भाजपा मुख्यालय में तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां उनकी स्थिति काफी खराब हो गई थी।
विज्ञापन
जिसके बाद जाट को एयर एम्बूलेंस के जरिए दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया। जहां डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। पिछले दो सप्ताह से जाट अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह करीब 6.15 बजे जाट ने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
जाट नरेन्द्र मोदी सरकार में भी मंत्री रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार में भी मंत्री थे। जाट की पिछले कुछ वर्ष से तबीयत खराब थी। वे लगातार डायलासिस करा रहे थे।