{"_id":"59574aeb4f1c1bdd3a8b47e0","slug":"former-army-person-who-want-to-take-life-of-his-wife-committed-suicide-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के सिर पर गोली मारने के बाद, पूर्व सैनिक ने खुद के सिर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के सिर पर गोली मारने के बाद, पूर्व सैनिक ने खुद के सिर में मारी गोली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
मृतक भवानी सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पूर्व सैनिक ने पहले अपनी पत्नी के सिर पर गोली मारी, उसके बाद खुद के सिर में गोली मार ली। पुलिस को पूर्व सैनिक की लाश आज दूदू में मिली। दो दिन पूर्व इसी पूर्व सैनिक ने स्कूल में इंटरव्यू देने पहुंची पत्नी को स्कूल के ठीक बाहर सड़क पर सरेआम सिर में गोली मार दी थी। पत्नी की हालत गम्भीर है।
जानकारी के अनुसार जयपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर दूदू इलाके में पूर्व सैनिक भवानी सिंह का शव उसकी गाड़ी के पास सड़क पर पड़ा मिला। इससे पहले जयपुर के वैशालीनगर थाना इलाके के हनुमान नगर विस्तार स्थित एनवाईएमपीएच प्ले स्कूल के बाहर बृहस्पतिवार को भवानी सिंह की पत्नी वैशाली नगर निवासी पूनम कंवर इंटरव्यू देने गई थी।
भवानी सिंह वहां दोपहर करीब 2 बजे पहुंच गया और इंटरव्यू देकर स्कूल से ज्यों ही उसकी पत्नी गेट पर आई, तभी भवानी सिंह ने पूनम कंवर पर फायरिंग कर दी।

पिस्टल जाम होने के कारण बच गई थी साली, वर्ना...
मृतक भवानी सिंह की कार के पास मिला शव
- फोटो : amar ujala
फायरिंग में एक गोली पूनम को छूकर निकल गई थी, जबकि दूसरी गोली उसके सिर के पास जाकर लगी और वहीं फंस गई। इस घटना के दौरान भवानी ने अपनी साली पर भी गोली चलाई थी लेकिन उस दौरान भवानी की पिस्टल जाम हो गई जिसके बाद उसकी साली तुरंत दौड़कर स्कूल के अंदर भाग निकली थी।
यह पूरा घटनाक्रम उस समय सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद भवानी लापता चल रहा था जिसकी तलाश में पुलिस भी जुटी थी लेकिन आज सुबह दूदू थाना इलाके में भवानी की लाश मिलने से एकाएक सनसनी फैल गई।
पुलिस ने लाश को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाकर है। वहीं मृतक भवानी की पत्नी पूनम की हालत अब भी खतरे में है और उसकी हालत नाजुक चल रही है।