{"_id":"59a125604f1c1b442f8b4595","slug":"food-poisoning-to-8-people-in-a-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैक्ड आटे ने बिगाड़ी पूरे परिवार की सेहत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैक्ड आटे ने बिगाड़ी पूरे परिवार की सेहत, मचा कोहराम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती लोग
- फोटो : अमर उजाला
पैक्ड आटे की रोटियां खाना एक परिवार को इतना भारी पड़ गया कि एक के बाद एक आठ लोग अस्पताल पहुंच गए।
मामला जैसलमेर के मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र की छह ढाणी का है। यहां फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के 8 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए 8 सदस्यों का उपचार मोहनगढ़ के राजकीय अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मोहनगढ़ कस्बे के समीप स्थित छह ढाणी में शुक्रवार की शाम को एक के बाद सदस्यों को उल्टी-दस्त होने लगे। प्रारंभ में परिवारजनों ने उल्टी-दस्त को सामान्य माना, लेकिन एक के बाद एक करके 8 सदस्यों को यही परेशानी हुई। छोटे बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी तो 8 सदस्यों को मोहनगढ़ के चिकित्सालय में लाया गया। यहां पहुंचते ही आठों सदस्यों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया।

Trending Videos
आटा चक्की से ले गए थे आटा
अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सालय प्रभारी डॉ. के.आर. पंवार के अनुसार सभी सदस्यों को फूड पॉइजनिंग हो गया था। फिलहाल सभी का स्वास्थ्य सामान्य है। ढाणी के निवासी सफीयत, राजबाई, सुमन, मेहराब, जेमन, विषमला व अलाबक्श की तबीयत बिगड़ गई थी।
संभावना लगाई जा रही है कि पैकिंग आटे की रोटियों के चलते फूड पॉइजनिंग हुई है। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही रात्रि में मोहनगढ़ स्थित एक आटे की चक्की से पैकिंग आटे का पैकेज ले जाया गया था तथा शुक्रवार की दोपहर में उसी आटे से बनी रोटियों खाने के बाद सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ी थी।