फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Food Poisoning to 8 People in a Family

पैक्ड आटे ने बिगाड़ी पूरे परिवार की सेहत, मचा कोहराम

Sat, 26 Aug 2017 01:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 26 Aug 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
Food Poisoning to 8 People in a Family
अस्पताल में भर्ती लोग - फोटो : अमर उजाला
पैक्ड आटे की रोटियां खाना एक परिवार को इतना भारी पड़ गया कि एक के बाद एक आठ लोग अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


मामला जैसलमेर के मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र की छह ढाणी का है। यहां फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के 8 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए 8 सदस्यों का उपचार मोहनगढ़ के राजकीय अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मोहनगढ़ कस्बे के समीप स्थित छह ढाणी में शुक्रवार की शाम को एक के बाद सदस्यों को उल्टी-दस्त होने लगे। प्रारंभ में परिवारजनों ने उल्टी-दस्त को सामान्य माना, लेकिन एक के बाद एक करके 8 सदस्यों को यही परेशानी हुई। छोटे बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी तो 8 सदस्यों को मोहनगढ़ के चिकित्सालय में लाया गया। यहां पहुंचते ही आठों सदस्यों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया।
विज्ञापन

आटा चक्की से ले गए थे आटा

Food Poisoning to 8 People in a Family
अस्पताल में होना पड़ा भर्ती - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सालय प्रभारी डॉ. के.आर. पंवार के अनुसार सभी सदस्यों को फूड पॉइजनिंग हो गया था। फिलहाल सभी का स्वास्थ्य सामान्य है। ढाणी के निवासी सफीयत, राजबाई, सुमन, मेहराब, जेमन, विषमला व अलाबक्श की तबीयत बिगड़ गई थी।

संभावना लगाई जा रही है कि पैकिंग आटे की रोटियों के चलते फूड पॉइजनिंग हुई है। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही रात्रि में मोहनगढ़ स्थित एक आटे की चक्की से पैकिंग आटे का पैकेज ले जाया गया था तथा शुक्रवार की दोपहर में उसी आटे से बनी रोटियों खाने के बाद सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed