{"_id":"593b80284f1c1b51039c940a","slug":"five-people-injured-in-cylinder-blast-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर मे विस्फोट से घर की छत गिरी, पांच लोग दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर मे विस्फोट से घर की छत गिरी, पांच लोग दबे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 10 Jun 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
धमाके के बाद क्षतिग्रस्त हुआ मकान का एक हिस्सा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के उदयपुर शहर में एक घर में शनिवार सुबह सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसा पुरोहितों की मादड़ी क्षेत्र के रोड नं 2 क्षेत्र में हुआ है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घर की छत और दीवार ढह गई। जिससे पांच लोग दब गए।
विज्ञापन
साथ ही घर में आग भी लग गई। दबने वालों में तीन बच्चें भी शामिल है। विस्फोट की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं विस्फोट व आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे को लेकर मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार सिलेंडर में विस्फोट गैस रिसाव के कारण होना बताया गया और फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन